Ad

strawberry farming news

जिस स्ट्रोबेरी के है सब दीवाने, उसे उगाकर किस्मत चमकालें

जिस स्ट्रोबेरी के है सब दीवाने, उसे उगाकर किस्मत चमकालें

कन्वेंशनल खेती के माध्यम से हो रही आमदनी में पिछले दस वर्षों में काफी गिरावट देखी गई है, क्योंकि लगातार खराब मौसम और मार्केट में सप्लाई बढ़ने की वजह से आमदनी भी कम प्राप्त हो रही है। जिन किसानों के पास अधिक जमीन है, वह तो फिर भी पारंपरिक खेती के माध्यम से जैसे-तैसे गुजारा कर लेते हैं । परंतु, जिनके पास कम जमीन होती है, उस तरह के किसान अब धीरे-धीरे फलों और सब्जियों की तरफ रुख करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में फल और सब्जियों के परिवहन एवं भण्डारण पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

इन्हीं फलों की श्रेणियों में एक फल है - स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

पिछले कुछ समय से भारतीय लोगों की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होने की वजह से, अब लोग महंगे फल एवं सब्जियां खरीदने में भी रुचि दिखा रहे हैं।

स्ट्रॉबेरी भी भारत की एक महत्वपूर्ण फल वाली फसल है

यह भारत के कुछ राज्यों जैसे कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, दिल्ली और राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में उगाई जाती है।

ये भी पढ़ें: ऐसे एक दर्जन फलों के बारे में जानिए, जो छत और बालकनी में लगाने पर देंगे पूरा आनंद
 

स्ट्रॉबेरी को उगाने से आप केवल आर्थिक रूप से ही संपन्न नहीं होंगे, बल्कि साथ की इस फसल के स्वास्थ्यगत फायदे भी बहुत अधिक होते हैं। चमकीले लाल रंग की दिखाई देने वाली यह स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और आयरन की कमी को पूरा करती है। इसके अलावा इसका यूज स्ट्रॉबेरी फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनाने में भी किया जाता है।

स्ट्रॉबेरी की खेती ऐसे करें (Strawberry farming information in hindi)

स्ट्रॉबेरी की फसल उगाने के लिए आपको अक्टूबर के महीने को चुनना चाहिए, क्योंकि इस समय भारत में मानसून जैसी कोई हालत नहीं रहती है।

ये भी पढ़ें: सामान्य खेती के साथ फलों की खेती से भी कमाएं किसान: अमरूद की खेती के तरीके और फायदे
 

 भारत में मुख्यतया इसके उत्पादन के लिए हाइड्रोपोनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक में हरितगृह बनाने पड़ते हैं जिससे कि, जिस जगह पर फसल को उगाया जा रहा है वहां के तापमान को फसल के उत्पादन के अनुकूल बनाया जा सके। स्ट्रॉबेरी फसल को उगाने से पहले जमीन की अच्छी तरीके से जुताई या पलॉगिंग (ploughing) की जाती है, इसके लिए कल्टीवेटर (cultivator) का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 स्ट्रॉबेरी की फसल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, इसे समतल जगह के अलावा पहाड़ी ढलान और ऊंची उठी हुई जमीन पर भी लगाया जा सकता है। पिछले कुछ सालों में ऐसे ही कई युवाओं ने मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई एडवाइजरी और उद्यान विभाग के द्वारा दी गई पौध का इस्तेमाल कर, एक से डेढ़ एकड़ की जमीन में भी इस फसल की खेती की शुरुआत की है और उन्हें केवल दो से तीन लाख रुपए की लागत के बाद दस लाख रुपए से भी ज्यादा की बचत हुई है। स्ट्रॉबेरी फसल को उगाने के लिए मुख्यतया आपको नर्सरी से तैयार किए हुए पौधों को लगाना पड़ता है, इसके बाद उसमें गोबर और ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: यह ड्रैगन फ्रूट ऐसा, जिसकी दुम पर पैसा 

आपको ध्यान रखना चाहिए कि स्ट्रॉबेरी को ज्यादा पानी मिलने पर इस में कीड़े लगने की संभावनाएं होती है, इसीलिए इसमें ड्रिप सिंचाई विधि का इस्तेमाल किया जाता है और पौधों के नीचे पॉलिथीन बिछाई जाती है। इसके बाद जो फ़सल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाती है, तब आप एक पौधे से 5 किलो तक स्ट्रॉबेरी प्राप्त कर सकते हैं। यदि एक सामान्य अनुमान की बात करें, तो भारत के किसान एक एकड़ जमीन में लगभग 8 टन से भी ज्यादा की स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के सातारा और पश्चिमी बंगाल के कुछ जिलों ने इससे भी ज्यादा ज्यादा यील्ड पैदा करके यह साबित कर दिया है, कि सही मैनेजमेंट और उचित आपूर्ति में डाले गए ऑर्गेनिक खाद की वजह से इस फ़सल से बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

वर्तमान में भारत के अलग-अलग राज्यों में इनकी बाजार कीमत 400 रुपये से लेकर 700 रुपए प्रति किलो तक है।

अक्टूबर में इस फसल को उगाने के बाद इसकी कटाई लगभग मार्च-अप्रैल में की जाती है। इनकी कटाई का सबसे उपयुक्त समय सुबह का माना जाता है और एक सप्ताह में लगभग तीन से चार बार इन्हें हार्वेस्ट किया जा सकता है, इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे बास्केट में पैक कर दिया जाता है। स्ट्रॉबेरी को खेत में लगाने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, सबसे पहले यह है कि इसकी दो पौध के बीच में लगभग 25 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए, इस आंकड़े के आधार पर आप एक एकड़ जमीन में करीब बीस हजार पौधे लगा सकते हैं। 

 पौध के बीच में अंतराल सही होने की वजह से बड़े होने पर इनकी ग्रोथ अच्छी दिखाई देती है, हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि स्ट्रॉबेरी की फसल को कोल्ड स्टोरेज में भी स्टोर करना पड़ सकता है, इसके लिए फ़सल से तैयार हुए फलों को 27 डिग्री से लेकर 30 डिग्री के तापमान में स्टोर किया जाता है। हमें उम्मीद है कि Merikheti.com के द्वारा दी गई स्ट्रॉबेरी फसल की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी और यदि आपका खेत छोटा भी है, तो आप उसमें कृषि विभाग के मार्गदर्शन में दी गई जानकारी का सही फायदा उठाकर अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।

इस राज्य में स्ट्रॉबेरी (Strawberry) की फसल उगाकर चिकित्सक का बेटा धन के साथ यश भी कमा रहा है

इस राज्य में स्ट्रॉबेरी (Strawberry) की फसल उगाकर चिकित्सक का बेटा धन के साथ यश भी कमा रहा है

कृषि क्षेत्र में युवाओं की काफी चिलचस्पी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सोनीपत के एक युवा द्वारा स्ट्रॉबेरी की खेती (Strawberry ki kheti) से धन के साथ यश भी अर्जित किया जा रहा है। इस युवा के इस कार्य को काफी सराहा जा रहा है। हरियाणा राज्य ने भारत को बहुत सारे शूरवीर और पराक्रमी युवा दिए हैं। भारत की सेवा करने वाले एवं देश की शक्ति को विश्व स्तर पर दिखाने वाले वीर सपूत दिए हैं। हालाँकि, हरियाणा राज्य को किसानों एवं खिलाड़ियों की भूमि भी कहा जाता है। क्योंकि हरियाणा के किसान अपने खेतों में बेहद परिश्रम करने के साथ-साथ उनके बच्चे भारत का खेल जगत में प्रतिनिधित्व करते हैं। बीते कुछ वर्षों में अन्य राज्यों की तुलना में हरियाणा राज्य ने खेती किसानी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वर्तमान में यहां के किसानों से लेकर नौजवान भी खेती-किसानी से जुड़ नवीन कार्य करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। इनकी कहानियां सोशल मीडिया पर लोगों को प्रेरित कर रही है एवं इसी प्रकार लोगों की दिलचस्पी कृषि क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। अब हम आपके साथ एक प्रेरणायुक्त कहानी साझा करने जा रहे हैं। जो कि सोनीपत जनपद के चिटाना गांव निवासी अंकित की है। अंकित के पिताजी पेशे से डेंटल फिजिशियन हैं, परंतु अंकित ने सफलता हाँसिल करने हेतु किसी बड़ी नौकरी, डिग्री, पेशे की जगह कृषि को प्राथमिकता दी है।

स्ट्रॉबेरी की खेती से किसान मोटा मुनाफा कमा सकते हैं

सोनीपत जनपद के चिटाना गांव के निवासी अंकित आजकल स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कर रहे हैं। अंकित ने स्ट्रॉबेरी के उत्पादन हेतु कहीं और से प्रशिक्षण नहीं लिया है, बल्कि YouTube द्वारा परिकल्पना लेकर ही वर्तमान में इस बेहतरीन स्वादिष्ट विदेशी फल स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कर रहे हैं। इस कार्य को लगभग 5 वर्ष पूर्व आरंभ किया गया था, जब अंकित ने YouTube द्वारा ही स्ट्रॉबेरी उत्पादन की नवीन तकनीकों के विषय में जाना था। प्रतिदिन एक नई तकनीक के विषय में जानकर स्वयं के ज्ञान को अधिक बढ़ाते थे। कुछ समय बाद उनको इस फसल के बारे में अच्छी समझ और जानकारी हो गयी। उसके बाद उन्होंने उन्होंने स्ट्रॉबेरी की फसल का उत्पादन चालू कर दिया। परिणामस्वरूप आज वह 4 से 5 लाख रूपए की आमदनी कर रहे हैं।

अंकित ने कब से शुरू किया स्ट्रॉबेरी का उत्पादन

नवभारत टाइम्स के विवरण के अनुसार, अंकित स्ट्रॉबेरी के उत्पादन सहित Graduation भी कर रहे हैं। लगभग 2 वर्ष पूर्व स्वयं की 2 एकड़ भूमि में स्ट्रॉबेरी के उत्पादन का निर्णय किया था। उनके द्वारा स्ट्रॉबेरी की खेती हेतु 7 से 8 लाख रुपये का व्यय भी किया गया। फिलहाल अंकित ना केवल स्वयं बेहतरीन आय करके आत्मनिर्भर हुए साथ में गाँव के बहुत सारे लोगों को आय का स्त्रोत भी देने का अवसर प्रदान किया है।


ये भी पढ़ें:
अब सरकार बागवानी फसलों के लिए देगी 50% तक की सब्सिडी, जानिए संपूर्ण ब्यौरा
बतादें कि स्ट्रॉबेरी के फल की मांग सदैव बनी रहती है। इसी कारण से अंकित को इसके विपणन संबंधित कभी भी कोई भी समस्या नहीं हुई। फिलहाल ग्राहक फोन के माध्यम से ही अपना Order Book कर लेते हैं। अंकित को स्ट्रॉबेरी की खेती में हो रहे खर्च से बहुत ज्यादा आमदनी हो रही है।

परंपरागत कृषि से अधिक मुनाफा कमाए

मीडिया को बताते हुए अंकित ने कहा है, कि पारंपरिक फसलों की तुलनात्मक स्ट्रॉबेरी की खेती करके बेहतरीन मुनाफा अर्जित किया जा सकता है। हमारे पूर्वज इतना गेहूं-धान के उत्पादन से लाभ नहीं अर्जित कर सकते, जितना स्ट्रॉबेरी उत्पादन से आमदनी हो रही है। फिलहाल के समय में जहां युवाओं को नौकरी पाना भी मुश्किल है। इसलिए स्ट्रॉबेरी की खेती से हम लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। जहां केवल नौकरी-पेशे को ही सफलता का मापक माना जाता है, लेकिन आज अंकित की तरह बहुत सारे युवा अन्य लोगों की सोच व दिशा परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं।
स्ट्रॉबेरी का फल देखने में काफी अच्छा लगता है, इसके लिए एैसा मौसम होना चाहिए

स्ट्रॉबेरी का फल देखने में काफी अच्छा लगता है, इसके लिए एैसा मौसम होना चाहिए

स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है, जो कि ना सिर्फ दिखने में बेहतरीन होता है, बल्कि स्वाद में भी उत्कृष्ट होता है। इसका उत्पादन शरद जलवायु वाले क्षेत्रों में किया जाता है। हमारे भारत देश में स्ट्रॉबेरी की कृषि ऐसे तो हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के उचाई वाले पहाड़ी इलाकों में की जाती है। दरअसल, फिलहाल समय परिवर्तन सहित बाकी प्रदेशों में भी इसकी कृषि की जा रही है। स्ट्रॉबेरी का पौधा थोड़े ही दिनों में फल देने हेतु तैयार हो जाता है। फिलहाल, किसान भाई पारंपरिक कृषि को दर किनार करके फलों व सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। इसी क्रम में फिलहाल हम कृषकों को स्ट्रॉबेरी की कृषि के विषय में बताने जा रहे हैं।

स्ट्रॉबेरी की फसल कब उगाई जाती है

स्ट्रॉबेरी के उत्पादन हेतु उपयुक्त वक्त सितंबर से अक्टूबर के मध्य का माना जाता है। लेकिन, ठंडी जलवायु वाले इलाकों में इसकी कृषि फरवरी एवं मार्च में भी की होती है। वहीं इसके अतिरिक्त
पॉली हाउस एवं बाकी संरक्षित विधि से कृषि करने वाले किसान इसकी बुवाई बाकी माह में भी किया करते हैं।

स्ट्रॉबेरी फल की प्रजातियाँ

हालाँकि यदि हम नजर डालें तो पूरे विश्व में स्ट्रॉबेरी की 600 से ज्यादा प्रजातियाँ उपस्थित हैं। जिनमें से देश में विशेष रुप से एलिस्ता, चांडलर, कमारोसा, फेयर फॉक्स, ओफ्रा और स्वीड चार्ली प्रजातियों का उत्पादन किया जाता है।

स्ट्रॉबेरी के उत्पादन के लिए खेत को किस तरह तैयार करें

स्ट्रॉबेरी के उत्पादन करने हेतु मृदा की गुणवत्ता बेहतर रहनी चाहिए। कृषि में पाटा लगाके मृदा को सूक्ष्म किया जाता है, जिसके उपरांत क्यारियां निर्मित की जाती हैं। स्ट्रॉबेरी के उत्पादन हेतु ध्यान रहे कि क्यारियों की उंचाई तकरीबन 15 सेंमी ऊंची रहनी चाहिए। साथ ही, पौधे से पौधे की दूरी एवं कतार से कतार की दूरी 30 सेमी रहनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:
इस राज्य में स्ट्रॉबेरी (Strawberry) की फसल उगाकर चिकित्सक का बेटा धन के साथ यश भी कमा रहा है
स्ट्रॉबेरी के पौधरोपण करने के कुछ वक्त उपरांत इसमें फूल आने चालू हो जाएंगे। इस दौरान आपको मंल्चिग विधि का उपयोग करना चाहिए। मल्चिंग का उपयोग करने से फसल में खरपतवार और फल खराब होने की आशंका बेहद कम रहती है। वहीं, उत्पादन भी अच्छा होता है।

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए कौन-सा इलाका अच्छा होता है

पहाड़ी राज्यों में जलवायु में ठंडक होने की वजह से स्ट्रॉबेरी का उत्पादन बेहद अच्छा होता है। परंतु, इसके साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा होती रहती है, इसको ध्यान में रखते हुए किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। कृषि विशेषज्ञ वर्षा के दौरान स्ट्रॉबेरी के पौधों को पॉलीथीन द्वारा ढकने की राय देते हैं, जिससे कि फसल में सड़न - गलन ना आए। सिंचाई हेतु स्ट्रॉबेरी के पौधरोपण के उपरांत खेत में स्प्रिकंलर अथवा ड्रिप विधि द्वारा सिंचाई करनी चाहिए। स्ट्रॉबेरी के फल का पौधरोपण करने के 1.5 माह के समयोपराँत इसमें फल लगना चालू हो जाते हैं। ध्यान रहे कि फल लाल होने की स्थिति में किसान भाई इसकी तुड़ाई कर लें।